महाराष्ट्र में कांग्रेस को मिला निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल का समर्थन

महाराष्ट्र के निर्दलीय लोकसभा सदस्य विशाल पाटिल ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया। पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते हैं और सांगली सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। खड़गे ने इस समर्थन का स्वागत किया और महाराष्ट्र की जनता को 'विश्वासघात, अहंकार और विभाजन की राजनीति' को हरा देने के लिए सराहा।